बेरोजगार कर रहे थे बाइक चोरी का रोजगार

Date:

आगरा वायर : पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना मलपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

कबाड़ी को बेचते थे पार्ट

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, एक चोरी का मोबाइल, चार अन्य मोबाइल फोन और 1350 रुपये नकद बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज ठाकुर, मनीष डागर, गोविंद ठाकुर, उदय कुशवाह और आमिर खान के रूप में हुई है।

सभी आरोपी थाना सदर क्षेत्र के नैनाना जाट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. सभी बेरोजगार थे, जिन्होंने जीवन यापन को चोरी करने का जरिया बनाया था,

पब्लिक प्लेस पर खड़ी बाइक निशाने पर

पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे शहर और आसपास के इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वे इन बाइकों को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय उन्हें काटकर उनके पार्ट्स, अलग-अलग कर देते थे और फिर कबाड़ी को बेच देते थे, ताकि पहचान से बचा जा सके और अधिक मुनाफा कमाया जा सके.

काफी समय से थी पुलिस को तलाश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने 25 अप्रैल की रात को पनवारी पुल क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में भी पुलिस को काफी समय से आरोपियों की तलाश थी। अब इनकी गिरफ्तारी के बाद उस घटना का भी खुलासा हो गया है.

लंबे समय से एक्टिव था गैंग

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की आशंका है।

पूछताछ कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इनके अन्य साथियों और पुराने अपराधों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके,गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं.

पुलिस की पब्लिक से अपील

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

ट्रैफिक व्यवस्था पर एक्शन मोड पर पुलिस कमिश्नर, दीपक कुमार

आगरा. प्रमुख चौराहों के 50 मीटर दायरे में नो-एन्क्रोचमेंट...

आगरा में ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स टेक (Logistics Tech): टियर-2 शहर का ग्लोबल सप्लाई चेन नेटवर्क से जुड़ाव

शीर्षक: हाइपरलोकल डिलीवरी से ग्लोबल शिपिंग तक: क्लाउड वेयरहाउसिंग...

आगरा में एडटेक (EdTech) और ई-लर्निंग क्रांति: स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों का डिजिटल कायाकल्प

शीर्षक: स्मार्ट क्लासरूम से एआई ट्यूटर्स तक: डॉ. भीमराव...