पुलिस मुठभेड़ मैं 25 हजार का इनामी मोनू यादव घायल, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

Date:

आगरा वायर: शहर के ट्रांस यमुना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

25 हजार रुपए का था इनाम

थाना ट्रांस यमुना इलाके के झरना नाले के पास हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शहर के कई थानों में केस

पुलिस के अनुसार, मोनू यादव एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी सिटी द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

वारदात की फिराक में था आरोपी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मोनू यादव झरना नाले के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली मोनू यादव के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद बदमाश मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा कारतूस बरामद

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने की चेकिंग

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घायल इमरजेंसी में कराया गया भर्ती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। घायल बदमाश के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक मामलों में भी जानकारी जुटाई जाएगी.

पुलिस की बड़ी सहलाता

इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर संतोष देखने को मिला है, वहीं पुलिस ने इसे बड़ी सफलता माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

ट्रैफिक व्यवस्था पर एक्शन मोड पर पुलिस कमिश्नर, दीपक कुमार

आगरा. प्रमुख चौराहों के 50 मीटर दायरे में नो-एन्क्रोचमेंट...

आगरा में ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स टेक (Logistics Tech): टियर-2 शहर का ग्लोबल सप्लाई चेन नेटवर्क से जुड़ाव

शीर्षक: हाइपरलोकल डिलीवरी से ग्लोबल शिपिंग तक: क्लाउड वेयरहाउसिंग...

आगरा में एडटेक (EdTech) और ई-लर्निंग क्रांति: स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों का डिजिटल कायाकल्प

शीर्षक: स्मार्ट क्लासरूम से एआई ट्यूटर्स तक: डॉ. भीमराव...