‘इज्जत’ के नाम पर बेटी की हत्या ! कोर्ट मैरिज के छह महीने बाद जैतपुर में सनसनी, पिता गिरफ्तार

Date:

आगरा . जैतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित ऑनर किलिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में मामला परिवार की नाराजगी और युवती की प्रेम विवाह से जुड़ा सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका ने 23 फरवरी 2026 को परिवार की इच्छा के विरुद्ध एक आईटीबीपी जवान से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। इसी वजह से घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस इस पहलू को जांच का प्रमुख आधार मानकर आगे बढ़ रही है।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

घटना के समय घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता से बताया था जान का खतरा

पड़ोसियों का कहना है कि घटना से कुछ दिन पहले युवती ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस इन दावों का भी सत्यापन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या युवती ने किसी से औपचारिक शिकायत या सुरक्षा की मांग की थी।

युवती के पिता हिरासत में

पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मामले में मां और भाई की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि दोनों घर से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद यदि उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हर बिंदु पर की जा रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, आरोपितों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की धाराएं तय की जाएंगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि हत्या परिवार की तथाकथित ‘इज्जत’ के नाम पर की गई है, तो यह मामला ऑनर किलिंग की श्रेणी में माना जाएगा।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है।

Video Section

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

चंबल में बेटी को डुबोया, दिल्ली में लिखाई गुमशुदगी… ऐसे खुला कत्ल का राज

आगरा। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव लखनपुरा के पास...

हाईकोर्ट ने पहले दी मंजूरी, फिर बदला फैसला… क्या यूपी की अदालतों में हर साल करोड़ों कागज हो रहे बर्बाद?

आगरा/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की न्यायपालिका में हर वर्ष करोड़ों...