आगरा: डॉ. गगन बोहरा की गाइडेंस से बढ़ रहा स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस आगरा में मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच इन दिनों Unacademy भगवान टॉकीज सेंटर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

देश भर में शानदार शिक्षक श्रेणी बनी पहचान
NEET जैसी कठिन परीक्षा को लेकर जहां अधिकांश का नया जुनून, छात्र तनाव और असमंजस में रहते हैं, वहीं यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास, जोश और सफलता का नया जुनून देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह माने जा रहे हैं देशभर में अपनी शानदार शिक्षण शैली के लिए पहचाने जाने वाले Dr. Gagan Bohra।
बताया जा रहा है कि पांच बार ऑल इंडिया टॉपर देने वाले डॉ. गगन बोहरा के नेतृत्व में छात्र मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहे हैं।
हर टॉपिक का आसान ट्रिक कॉन्सेप्ट
उनकी क्लास में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हर टॉपिक को आसान ट्रिक, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और रियल एग्जाम पैटर्न के साथ समझाया जाता है। यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले छात्रों का कॉन्फिडेंस 90 नहीं बल्कि 100 प्रतिशत नजर आ रहा है।
हर दिन बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक… Unacademy आगरा सेंटर पर रोजाना स्टूडेंट्स और पेरेंट्स पहुंच रहे हैं। कई छात्र केवल डॉ. गगन बोहरा की बायोलॉजी क्लास का अनुभव लेने के लिए एडमिशन संबंधी जानकारी जुटा रहे हैं। उनकी पढ़ाने की शैली इतनी अलग और प्रभावशाली बताई जा रही है कि दूसरे संस्थानों में तैयारी कर रहे छात्र भी अतिरिक्त क्लास के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं।
याद रखने की सही स्टडी
स्टूडेंट्स का कहना है कि NEET की तैयारी में सबसे बड़ी चुनौती कठिन कॉन्सेप्ट को लंबे समय तक याद रखना और सही स्ट्रेटजी बनाना होता है।
डॉ. गगन बोहरा इन्हीं दोनों चीजों पर सबसे… ज्यादा फोकस करते हैं। उनकी क्लास में पढ़ाई के साथ मोटिवेशन, टाइम मैनेजमेंट, रिवीजन टेक्निक और परीक्षा के दबाव को संभालने के तरीके भी सिखाए जाते हैं। यही वजह है कि छात्र पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि अपने सपनों की यात्रा मानकर आगे बढ़ रहे हैं।
आगरा से सबसे अधिक डॉक्टर देने का टारगेट
Dr. Gagan Bohra का कहना है कि उनका टारगेट केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि आगरा से अधिकतम छात्रों को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर छात्र के अंदर डॉक्टर बनने की क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ सही दिशा, सही माहौल और सही मार्गदर्शन की होती है। उनका सपना है कि आने वाले वर्षों में आगरा का नाम देश के टॉप मेडिकल रिजल्ट्स में शामिल हो। उन्होंने भरोसा जताया कि Unacademy आगरा में पढ़ने वाले छात्र मेहनत और सही गाइडेंस के दम पर 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर सकते हैं। उनका मानना है कि यदि छात्र नियमित अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
उम्मीद का नया केंद्र अनअकैडमी
आज प्रतिस्पर्धा के दौर में जहां हर छात्र बेहतर प्लेटफॉर्म की तलाश में है, वहीं Unacademy Agra कई युवाओं के लिए उम्मीद का नया केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। यहां का माहौल, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और लगातार मिल रही सफलता छात्रों को नई ऊर्जा दे रही है।
मजबूत इरादों के साथ सफलता
मेडिकल का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह समय खुद पर भरोसा करने का है। मेहनत, सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों के साथ सफलता जरूर मिलती है। और शायद यही विश्वास आज आगरा के सैकड़ों छात्रों को Unacademy की ओर आकर्षित कर रहा है।
कॉन्सेप्ट रिवीजन क्वेश्चन का फार्मूला
Dr. Gagan Bohra के अनुसार NEET की तैयारी में सबसे जरूरी है “Concept + Revision + Questions” का फॉर्मूला। वह छात्रों को हर चैप्टर को रटने के बजाय उसकी कहानी और लॉजिक समझने की ट्रिक सिखाते हैं। खासतौर पर बायोलॉजी में डायग्राम, शॉर्ट नोट्स और माइंड मैप्स के जरिए कठिन टॉपिक आसानी से याद कराए जाते हैं। उनकी सलाह है कि छात्र रोज कम से कम 2 घंटे पुराने टॉपिक का रिवीजन जरूर करें और हर दिन MCQ प्रैक्टिस करें। डॉ. बोहरा मानते हैं कि छोटी-छोटी नियमित मेहनत ही NEET में बड़ी सफलता दिलाती है।

