स्मार्ट मीटर विरोध उग्र, 16 नामजद समेत 600 अज्ञात पर FIR, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Date:

आगरा वायर : अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध ने उग्र रूप ले लिया है। ग्रामीणों और किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब बिजली विभाग और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में 16 नामजद और करीब 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घरों में लगे स्मार्ट मीटर फेंके

बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने पहले जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कई घरों से लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए गए और उन्हें उपकेंद्र पर ले जाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के भी आरोप लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

ग्रामीण नहीं हुए सहमत

बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर योजना सरकार की प्राथमिकता में है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा।

600 लोगों पर फिर

वहीं, विभाग ने तोड़फोड़ और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ 600 लोगों पर एफआईआर
की है, दूसरी ओर, किसान नेताओं और ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि कई निर्दोष लोगों को भी इस मामले में फंसा दिया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसे वे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा।

मुकदमा दर्ज वापसी की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से दर्ज मुकदमों को वापस लेने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

ट्रैफिक व्यवस्था पर एक्शन मोड पर पुलिस कमिश्नर, दीपक कुमार

आगरा. प्रमुख चौराहों के 50 मीटर दायरे में नो-एन्क्रोचमेंट...

आगरा में ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स टेक (Logistics Tech): टियर-2 शहर का ग्लोबल सप्लाई चेन नेटवर्क से जुड़ाव

शीर्षक: हाइपरलोकल डिलीवरी से ग्लोबल शिपिंग तक: क्लाउड वेयरहाउसिंग...

आगरा में एडटेक (EdTech) और ई-लर्निंग क्रांति: स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों का डिजिटल कायाकल्प

शीर्षक: स्मार्ट क्लासरूम से एआई ट्यूटर्स तक: डॉ. भीमराव...